Viral Video: दादी ने दिया ओपन चैलेंज! पार्क के जिम में दिखाया ऐसा दम कि Gen-Z भी रह गई पीछे

पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने मुश्किल एक्सरसाइज कर सबको हैरान कर दिया। वायरल वीडियो देखकर लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पार्क में बने ओपन जिम में ऐसी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर युवा भी दंग रह गए। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स (X) पर संदीप परस्वनाथ नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @sarpame से शेयर किया है। वीडियो के पोस्ट होने के बाद से इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

viral video elderly Woman open gym workout

पार्क के ओपन जिम में एक्सरसाइज करते दिखीं आंटी (Image Credit- X/@sarpame, AI Generated Image)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पार्क के ओपन जिम में आंटी का दमदार वर्कआउट

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि हरे रंग की साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला पार्क में लगे जिम इक्विपमेंट के पास आती हैं। यह मशीन देखने में काफी मुश्किल लगती है और आमतौर पर जवान लोग भी इसे इस्तेमाल करने से पहले सोचते हैं लेकिन आंटी बिना किसी झिझक के मशीन पर चढ़ जाती हैं और पूरे एनर्जी के साथ एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें इस मशीन को चलाने का अच्छा अनुभव है। उनके एक्सरसाइज करने के अंदाज को देख आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोग उनकी फिटनेस और हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, "आंटी ने तो Gen-Z को फिटनेस का नया चैलेंज दे दिया।" दूसरे ने मजाक में कहा, "अब युवाओं को भी आंटी से ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी।" वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पार्क में लगे कई जिम उपकरणों का सही रखरखाव नहीं होता, इसलिए उनका इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed