Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता रहता है। भारत के लोगोंं को जुगाड़ का महाराजा कहा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर भारत के लोग कुछ न कुछ अनोखा करते रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ड्राइवर ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर अपनी ऑटो को Wagon R कार में बदल दिया। ड्राइवर के इस टैलेंट को देख लोग हैरान हैं।
ड्राइवर का देसी जुगाड़ (ट्विटर)
ऑटो ड्राइवर का अनोखा जुगाड़
ड्राइवर ने जुगाड़ से जो कारनामा किया, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी भरोसा नहीं हो रहा है। यहां तक कि बड़े-बड़े इंजीनियर भी अगर बंदे का टैलेंट देख लें, तो वह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। Wagon R कार मॉडल वाला ऑटो सड़क पर दौड़ता देख लोगों को मजा भी आ रहा है।यह अनोखा ऑटो लोगों ने देखा तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ड्राइवर ने इस जुगाड़ के लिए पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स का इस्तेमाल किया। उसने अपनी ऑटो के पीछे वाले हिस्से में Wagon R कार के पीछे वाले हिस्से को फिक्स कर दिया। देखें वीडियो-
#DesiJugaad.We have brains which will fail a qualified automobile engineer.Necessity is the mother of invention.… t.co/p6yZQP6kOd
— ANI (@ANI) Aug 25, 2022
यदि कोई पीछे से इस ऑटो को देखेगा तो कंफ्यूज हो जाएगा कि इस जुगाड़ के लिए ड्राइवर के पास दिमाग कहां से आया! कई लोग तो पीछे से इस वैगन आर कार ही समझ रहे हैं। हालांकि, जब वह आगे से देखते हैं तो उन्हें पूरा माजरा समझ आता है। ड्राइवर ने चेरी कलर की पुरानी Wagan R VXI मॉडल कार के पिछले हिस्से का इस्तेमाल किया है। इसमें हरियाणा का नंबर प्लेट दिखाई देता है। ऑटो ड्राइवर का कहना है कि अपनी ऑटो में वह सवारियों को वैगन-आर कार कहकर बिठाते हैं। इसके बाद लोग बड़े चाव से उनकी गाड़ी में बैठना पसंद करते हैं। वीडियो को @ragiing_bull नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
