शख्स ने भगवान से पूछा- इतनी बारिश क्यों प्रभु? सवाल पर महादेव ने दिया ऐसा जवाब कि भक्त की बोलती हो गई बंद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक भक्त भगवान शिव से लगातार हो रही भारी बारिश का कारण पूछ रहा है। जिसके जवाब में भगवान जो कुछ भी कहते हैं, वह सुन भक्त एक बार में ही संतुष्ट हो जाता है।

इस समय बाढ़ ने भारत के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक, भारी बारिश और जलभराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ से पंजाब का तो बहुत ही बुरा हाल है। बारिश ने जहां कई इलाकों में पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं तो वहीं कई जगहों पर पहली बार बारिश का यह रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारी बारिश को ही लेकर एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भक्त भगवान शिव के साथ मजेदार बड़े ही मजेदार तरीके से बाढ़ और जल चढ़ाने की परंपरा पर कटाक्ष कर रहा है।

End of Feed