Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो एक अमेरिकी कंपनी में काम करने वाली अपूर्वा चतुर्वेदी का है, जिन्होंने अपने माता-पिता और दादी को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। अपूर्वा ने अपने परिवार को उनकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप का तोहफा दिया और वह भी दुबई की।इस सरप्राइज को देने का तरीका इतना भावुक था कि हर कोई इससे जुड़ सा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि अपूर्वा के माता-पिता और दादी बिस्तर पर बैठे नजर आते हैं।
Viral Video: बेटी ने मां-बाप को दिया गजब का सरप्राइज, (Instagram/apurva.unfolded)
चिट्ठी में मां के लिए लिखी ये बात
उनके हाथों में तीन अलग-अलग हाथ से लिखे हुए खत होते हैं। इन खतों में अपूर्वा ने अपने माता-पिता के संघर्ष, त्याग और प्यार को शब्दों में उतारा है। उन्होंने लिखा कि कैसे माता-पिता ने अपनी इच्छाएं छोड़कर बच्चों के भविष्य के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की। मां के खत में लिखा होता है, "सालों तक आपका पूरा संसार यही घर रहा, अब समय है दुनिया देखने का… हम दुबई जा रहे हैं।" जैसे ही मां यह पढ़ती हैं, उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। वहीं पिता को जब पता चलता है कि यह उनकी जिंदगी की पहली विदेश यात्रा होगी, तो वह खुद को रोक नहीं पाते और भावुक हो जाते हैं।
दादी के चेहरे पर भी गर्व और खुशी साफ दिखाई देती है। यह पल इतना खास होता है कि वीडियो देखने वाले भी खुद को रोक नहीं पाते। वीडियो के आखिर में लिखा कैप्शन लोगों को और ज्यादा भावुक कर देता है। अपूर्वा लिखती हैं, “इनकी खुशी से बढ़कर मेरी कोई जीत नहीं है।” यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बेटी के इस प्यार भरे कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो बताता है कि सच्ची खुशी महंगे तोहफों में नहीं, बल्कि अपनों की मुस्कान में होती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर apurva.unfolded नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
