Video: छुट्टी पानी हो तो इस महिला की तरह करें खतरनाक मे‍कअप, देखकर बॉस की आत्‍मा भी कांप जाएगी

Viral Video: इन्‍फ्लुंएसर ने बताया कि, 'यह वीडियो विशेष रूप से आईटी प्रोफेशनल्‍स के लिए है, जिन्हें छुट्टियां मिलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।' उन्होंने दर्शकों को इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करने को कहा और एक खास सलाह भी दी।

Viral Video: पुणे की एक मेकअप आर्टिस्ट और इन्‍फ्लुंएसर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनको फेक सिक लीव लेने का बहाना बनाते हुए देखा जा सकता है। अपने वीडियो में उन्‍होंने चेहरे पर हादसे के खतरनाक नकली निशान बनाए और बताया कि, इस मेकअप को लोग ऑफिस में दुर्घटना के निशान बताकर छुट्टी ले सकते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर ऑनलाइन गरमागरम बहस छिड़ गई है। इस वीडियो को देखने वाले कुछ यूजर्स ने महिला पर अनैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

महिला का मेकअप हैक वायरल।

मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये हानिरहित स्किट हैं जो मनोरंजन के लिए बनाए गए हैं। पहले वीडियो में उन्होंने किसी दुर्घटना के नकली निशान अपने चेहरे पर बनाने की ट्रिक दिखाई। कैप्शन में उन्‍होंने लिखा, 'आईटी मैनेजरों को सलाह दी जाती है कि वे यह वीडियो न देखें।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सामग्री केवल मनोरंजन के लिए थी और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

End of Feed