Viral Video: ऐसे लोगों से ही चलता है देश! नारियल वाले की दरियादिली ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक नारियल वाले ने देश के जवानों के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

आज के समय में जहां हर कोई अपने पाई-पाई का हिसाब रखता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दिल खोलकर दूसरों की सहायता करते हैं। उनके लिए पैसों से बड़ा सम्मान होता है। हाल में एक ऐसे ही नारियल वाले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नारियल पानी बेचने वाला व्यक्ति देश के जवानों के लिए कुछ ऐसा काम करता है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है।

Viral Video of Coconut Vendor Refuses to take money from soldiers

नारियल वाले ने सेना के जवानों को मुफ्त में पिलाया नारियल पानी (Instagram/TimesNow_Trending)

नारियल वाले ने सेना के जवानों से नहीं लिए पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सैनिक सड़क किनारे नारियल पानी पीने के लिए रुकते हैं। जैसे ही वे नारियल लेते हैं और पैसे देने की कोशिश करते हैं, तो दुकानदार पैसे लेने से साफ मना कर देता है। वह कहता है कि “आप लोग देश की रक्षा करते हैं, आपसे पैसे कैसे ले सकता हूं?” फिर दुकानदार बिना किसी स्वार्थ के सभी सैनिकों को मुफ्त में नारियल पानी पिलाता है।

End of Feed