Video: बच्चा है या तबाही! आज की रात गाने पर किया इतना जोरदार डांस, तमन्ना भाटिया भी फिदा हो जाएंगी

Viral Video: आप देख सकते हैं कि बच्चे के डांस पर पूरे रेस्टोरेंट में माहौल बन जाता है। इसके बाद आस-पास खड़े लोग तालियां बजाते हुए बच्चे का जोश हाई करते नजर आते हैं। वीडियो में डांस कर रहे बच्चे का टैलेंट हैरान करने वाला है।

Viral Video: हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक डांस इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। इस गाने पर किए गए डांस के हुक स्टेप्स पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। इसी क्रम में एक बच्चे ने उनके आइटम नंबर पर इतना जबरदस्त डांस किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देख जा सकता है कि 6-7 साल की उम्र का एक बच्चा किसी रेस्टोरेंट की डाइन टेबल पर खड़ा नजर आ रहा है।

Tamanna Bhatia

तमन्ना भाटिया के गाने पर डांस (इंस्टाग्राम)

End of Feed