पहले बस को टक्कर मारी फिर छत पर बैठ गया हाथी, हैरान करने देगा ये वायरल वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 15, 2025, 10:35 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि यात्रियों से भरी बस सड़क पर फर्राटा भर रही है कि तभी सामने से हाथी आ धमका। हाथी ने बस को टक्कर मारी और फिर छत पर बैठ गया।

Today Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो में एक हाथी नजर आता है जो पहले बस को टक्कर मारता है और फिर उसी बस के ऊपर जा बैठता है। हाथी का अजीबोगरीब वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

बस पर बैठा हाथी

वायरल वीडियो में देखेंगे बस आराम से सड़क पर दौड़ रही है। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर अचानक सामने से हाथी आ धमका और टक्कर मार दी। अभी कुछ समझ आता तभी ऐसा कुछ नजर आया सचमुच किसी को भी हैरान कर देगा। इसमें देखेंगे बस को टक्कर मारने के बाद हाथी उसपर बैठने की कोशिश करता है। हाथी कुछ ही सेकंड ही समचुच बस की छत पर जा बैठा है। फ्रेम में देखेंगे कि हाथी को बस के ऊपर बैठा देखकर आसपास खड़े लोगों को होश उड़ गए।

End of Feed