Bull Attack Video: आपने सांड के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह अचानक राह चलते लोगों पर हमला करते दिखाई देते हैं। कई बार सांड का हमला इतना खतरनाक होता है, जिससे इंसान की जान भी चली जाती है। अक्सर सड़कों पर सांड उत्पात मचाते नजर आते हैं। कई बार दो सांड ऐसे भिड़ते हैं कि आस-पास तोड़-फोड़ करके रख देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांड का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड दो महिलाओं पर ऐसा कूदता है, जिससे वहां डर और अफरातफरी फैल जाती है।
सांड का हमला (एक्स- @gharkekalesh)
ये भी पढ़ें- छोरा के बीच छोरी ढूंढने में खुल जाएंगे दिमाग के धागे, 6 सेकंड का टाइम लेकर भी नहीं खोज पाए लोग
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वीडियो रूह कंपाने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लगे ठेले पर दो महिलाएं फल खरीद रही हैं। इस दौरान कैमरे में दुकानदार भी नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं दुकान वाले से बात ही कर रही होती हैं, तभी उनकी नजर दूसरी तरफ जाती है। दरअसल, उस तरफ एक सांड उत्पात मचा रहा होता है। उन दोनों महिलाओं की नजर उसी दिशा में होती है, तभी सांड अचानक से उन दोनों के ऊपर कूद पड़ता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आगे जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि सांड के कूदते ही पूरा फल का ठेला पलट जाता है। वह तो दोनों महिलाओं की किस्मत अच्छी थी कि न जाने कैसे वह सांड के हमले से बच जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है कि आपकी डर के मारे चीख निकल जाए। इस हैरान करने वाले वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
