Video: शादी होते ही अपने दूल्हे को खींचकर ले जाने लगी दुल्हन, देखिए फिर दोस्तोंं ने क्या कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 26, 2022, 05:57 PM IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की शादी हो जाती है, दुल्हन अपने दूल्हे को खींचकर अपने साथ ले जाने लगती है। यह देखकर शादी में आए लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं जब दूल्हे के दोस्त यह नजारा देखते हैं तो वह भी मजेदार हरकतें करने लगते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • शादी के बाद दूल्हे की हुई विदाई
  • दुल्हन का अंदाज देखकर आएगा मजा

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। सबस ज्यादा दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियो ही लोगों को पसंद आते हैं। इन दिनों एक वीडियो लोगों को जमकर अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है, जिनकी शादी हो चुकी है।

dulha

दूल्हे की विदाई (इंस्टाग्राम)

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

वीडियो मैरिज हॉल का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की शादी हो जाती है, दुल्हन अपने दूल्हे को खींचकर अपने साथ ले जाने लगती है। यह देखकर शादी में आए लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं जब दूल्हे के दोस्त यह नजारा देखते हैं तो वह भी मजेदार हरकतें करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि यहां पर दुल्हन की नहीं बल्कि दूल्हे की विदाई होने लगती है और दूल्हा अपने दोस्तों को पकड़कर रोने लगता है। देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे को विदा करके अपने साथ ले जाना चाहती है। देखें वीडियो-

End of Feed