Viral Video: सोशल मीडिया पर सुबह से शाम तक बहुत ही मजेदार चीजें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो भी लगभग हर रोज अपलोड किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को बहुत ही ज्यादा मजा आ जाता है। शादियों के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
दुल्हन का वीडियो
फूट-फूटकर रोती दिखी दुल्हन
वीडियो दुल्हन की जयमाला के पहले का है। दरअसल, तैयार होने से पहले दुल्हन अपनी विदाई को याद करने रोने लगती है। दुल्हन को रोता देखकर उसकी एक सहेली उसके पास आती है। इसके बाद वह उसके कान में जो कहती है, उसे सुनकर दुल्हन तुरंत शांत हो जाती है। वीडियो में यह सीन बहुत ही ज्यादा फनी लगता है। इस वीडियो को देखकर आपको भी जबरदस्त मजा आ जाएगा। आप देख सकते हैं कि जयमाला से पहले जब दुल्हन को तैयार होने के लिए कहा जाता है तो वह फूट-फूटकर रोने लगती है। यह देखकर कुछ लोग भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन अगले सेकंड जो होता है। उसने दुल्हन को भी चौंका दिया। देखें वीडियो-
सहेली की बात सुन चुप हो जाती है दुल्हन
दरअसल, जब दुल्हन फूट-फूटकर रो रही थी तो उसकी सहेली उसके पास आती है। इसके बाद वह दुल्हन के कान में कहती है कि अगर वह रोना बंद नहीं करेगी और उसका मेकअप उतर गया तो बारात वापस चली जाएगी। यह बात सुनते ही दुल्हन तुरंत रोना बंद कर देती है। इस दौरान दुल्हन के एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को नेटिजन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
