Dulhan Video: दुल्हन ने धूम स्टाइल में स्पोर्ट्स बाइक पर ली एंट्री, आंखें खोलकर देखते रह गए सारे बाराती

Dulhan Entry Video: आप देख सकते हैं कि दुल्हन किसी 'धूम गर्ल' की तरह सफेद रंग की जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री लेती है। इस दौरान वह लाल जोड़े में सजी नजर आती है। दुल्हन ने खूबसूरत गहने पहने हुए हैं, वहीं अच्छी तरह मेकअप में सजी दिखाई दे रही है।

Dulhan Entry Video: आमतौर पर दुल्हनें हाथ में जयमाला लेकर मैरिज हॉल में एंट्री करती हैं। हालांकि, आजकल की शादियों में दुल्हनें अलग-अलग तरीकों से मैरिज हॉल में एंट्री करती नजर आती हैं। कई बार दुल्हनें पालकी में तो कई बार कार में एंट्री लेती दिखती हैं। दूसरी तरफ इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दुल्हन सुपर बाइक पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री लेती नजर आ रही है। दुल्हन के इस अनोखी एंट्री का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

End of Feed