VIDEO: चुपके से प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, मगर लोगों ने पकड़कर करा दी शादी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2025, 01:38 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया है प्रेमी चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मगर इसकी भनक किसी तरह लोगों को लग गई। फिर इसके बाद जो कुछ हुआ सब कुछ कैमरे में कैद है।

Viral Video Today: प्यार में पड़ने वाले जोड़ों की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी। मगर उत्तर प्रदेश के जालौन में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से चुपके से मिलने उसके गांव पहुंच गया, लेकिन ये मुलाकात उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा ट्विस्ट बन गई। गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया और बिना देर किए उनकी शादी करा दी। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बड़े जोश में गांव पहुंचा था। लेकिन गांव वालों की नजरें इतनी तेज थीं कि उनकी चोरी पकड़ी गई।

करा दी दोनों की शादी

इधर प्रेमिका के परिवार ने बिना वक्त गंवाए दोनों को पकड़ लिया और तुरंत शादी का फैसला सुना दिया। देखते ही देखते मंडप सज गया,मंत्र शुरू हो गए और प्रेमी-प्रेमिका पति-पत्नी बन गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी काले कुर्ते में और प्रेमिका लाल साड़ी में नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर हैरानी साफ दिख रही थी, लेकिन गांव वालों का उत्साह देखने लायक था। लोग हंसते-हंसते वीडियो बनाने में लगे थे।

End of Feed