आग से खेल रहा था लड़का, हुआ कुछ ऐसा कि मौत दरवाजे पर दस्तक देकर लौट गई वापस, रूह कंपाने वाला Video

Shocking Video: वीडियो में देख सकते हैं कि युवक लाइटर को अपने मुंह से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसका जो नतीजा सामने आया, उसने इंटरनेट यूजर्स की हालत खराब कर दी। दरअसल, युवक जैसे ही लाइटर अपने मुंह से तोड़ता है, उसका पूरा फेस आग का गोला बन जाता है।

Shocking Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा अपनी जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई लोग तो इस चक्कर में बेहद ही अजीबोगरीब वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना कई बार उनके लिए भारी भी हो जाता है। आपने अक्सर ऐसी खबरें सुनी होंगी, जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

End of Feed