Viral Video: मेट्रो सीट पर लेटकर ऐसा काम करने लगा लड़का! देखकर यात्रियों की खुली रह गई आंखें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 12, 2022, 03:39 PM IST

Viral Video: एक युवक अपने हाथ में तकिया और चादर लेकर मेट्रो के अंदर घुसता है। इसके बाद शख्स एक खाली सीट पर जाकर तकिया लगाता है और चादर ओढ़कर सो जाता है। शख्स की यह हरकत देखकर एक बार को लोग अपनी आंखों पर भसोरा नहीं कर पाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो के अंदर जाकर सोने लगा युवक
  • तकिया और चादर लेकर पहुंचा था शख्स
  • वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर मजा भी आता है और अजीबोगरीब भी लगता है।कई बार इन चीजों को बार-बार देखने का मन करता है। इन दिनों एक वीडियो लोगों को दंग कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं। इसके साथ ही अपनी हंसी (Funny Video) भी नहीं रोक पा रहे हैं। लोग शख्स की हरकत पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं और उसका वीडियो अपने अकाउंट से शेयर भी कर रहे हैं।

metro

मेट्रो का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान

End of Feed