अफ्रीका में छाया भोजपुरी का जलवा, पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर झूमे विदेशी

Viral video: जांबिया में बिहार दिवस 2026 का जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि यह भारत में नहीं, बल्कि अफ्रीकी देश जांबिया में शूट किया गया है।

Zambia viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खासकर बिहार के लोगों को गर्व महसूस कराया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि यह भारत में नहीं, बल्कि अफ्रीकी देश जांबिया में शूट किया गया है। यहां बिहार दिवस 2026 बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ भारतीय समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh song viral song) का मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बजा, वहां मौजूद लोग झूम उठे।

End of Feed