Video: बेंगलुरु की सड़कों पर बिल्‍ली के साथ निकलता है ये बाइक सवार, वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Viral Video: वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लोग बाइक सवार और उसके पालतू जानवर के बीच अनोखे लगाव की तारीफ कर रहे हैं। 30 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.50 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ऑटोरिक्शा में बैठे यात्री ने रिकॉर्ड किया है। दरअसल, जब यात्री बैठा था तो उसने एक व्यक्ति को बाइक चलाते हुए देखा, जिसके कंधे पर एक छोटी सी बिल्ली का बच्चा बैठा था। एक्‍स पर इस वीडियो को शख्‍स ने शेयर किया तो कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। इस दिल को छू लेने वाले नजारे को देखने के बाद अब हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। महज आठ सेकंड के वीडियो ने लोगों का मन मोह लिया है।

कंधे पर बैठी बिल्‍ली।

पोस्‍ट केकैप्‍शन में लिखा है- 'LOL, मैं नहीं समझ पा रहा कि इस बारे में क्या महसूस करूं, लेकिन निश्चित रूप से मुस्कान ला दी।' वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लोग बाइक सवार और उसके पालतू जानवर के बीच अनोखे लगाव की तारीफ कर रहे हैं। 30 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.50 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे 10/10 की रेटिंग दी है, तो कई लोग इसे सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं।

End of Feed