Viral Video: दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों के अंदर टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। कुछ तो इतने टैलेंटेड होते हैं, जिनका टैलेंट देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। आज हम आपको ऐसे ही एक टैलेंटेड इंसान का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो लोगों के बाल काटता है। आप इस इंसान के टैलेंट के दीवाने हो जाएंगे। हम जिस इंसान की बात कर रहे हैं, वह एक नाई है। आपको बता दें कि इस नाई ने एक कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था।
दुनिया का सबसे अनोखा नाई (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: झमाझम बरस रहा था पानी लेकिन दुल्हन ने नहीं रोकी अपनी एंट्री, फिर दूल्हे ने अपने काम से जीत लिया दिल
वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान
इस कॉम्पटीशन में नाइयों को अपना हुनर दिखाना था और अलग-अलग स्टाइल में लोगों के बाल काटने थे। इस कॉम्पटीशन में उसी नाई को जीत मिलती, जिसका हेयर स्टाइल सबसे अनोखा होता। इस बीच कॉम्पटीशन शुरू होता है। इसके बाद एक नाई अपने हुनर से दुनिया को हैरान कर देता है। आप इस नाई के टैलेंट को देख इसे ब्रह्मांड का सबसे प्रतिभाशाली नाई करार देंगे। दरअसल, इस नाई ने एक बच्चे के सिर पर दुनिया का नक्शा ही बना डाला। देखें वीडियो-
लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि दुनिया का नक्शा किसी ऐसी जगह पर बन सकता है, जहां सच में ऐसा करना मुश्किल है। आप देख पाएंगे कि नाई ने दुनिया के सारे महाद्वीपों को शख्स के सिर पर उकेर दिया है। उसने कई देशों को हूबहू बच्चे के सिर पर बना दिया है। आपको इस नक्शे में अपना भारत भी आसानी से नजर आ जाेगा। आपको बच्चे के बाएं कान के पीछे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका दिख जाएंगे। वहीं जैसे ही आप दाएं कान की तरफ जाएंगे आपको अफ्रीका दिखाई देगा। वीडियो को factfile2.0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
