VIDEO: लाइव कॉन्‍सर्ट में Arijit Singh को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, इमोशनल होने के बाद जो हुआ...

Arijit Singh Viral Video: अपने लाइव कॉन्‍सर्ट में परफॉर्मेंस देते हुए अचानक फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। इस दौरान उन्‍होंने ऐसी बात कह दी जो इंस्‍टाग्राम पर सुर्खियों में आ गई।

Arijit Singh Viral Video: बॉलीवुड स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी फैन्‍स में उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है। आज भी उनके फेमस गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हैं जिन्‍हें गुनगुना कर लोग सुशांत को याद करते हैं। सुशांत की फिल्‍मों में कई सुपरहिट गाने देने वाले गायक अरिजीत सिंह भी उनके फैन्‍स की तरह ही उनको काफी मिस करते हैं। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि इस बात की तस्‍दीक उस समय हुई जब अपने लाइव कॉन्‍सर्ट में अरिजीत अपने दोस्‍त सुशांत को याद कर इमोशनल हो गए। जैसे ही अरिजीत ने इमोशनल होकर सुशांत को याद किया तुरंत दोनों के फैन्‍स की आंखों से भी आंसू निकल आए।

​Viral Video, Arijit Singh, Arijit Singh Remembers Sushant Singh Rajput, Arjit Singh Video, Arijit Singh Emotional, Viral News, News in Hindi, Hindi News


अरिजीत सिंह।

अरिजीत ने कही ये बात

अरिजीत सिंह अपने लाइव कॉन्‍सर्ट में सुशांत की फिल्‍म 'छिछोरे' का 'खैरियत' सॉन्‍ग गा रहे थे। जैसे ही अरिजीत गाने में, 'नजरों के सामने मैं आते नहीं तुम्‍हारे....' लाइन गाते हैं फौरन पब्लिक भी उनके साथ गाना गाती है। इसी दौरान अरिजीत सिंह सुशांत के लिए कहते हैं, 'उसी का याद आता है जिसका ये गाना है।' इसके बाद अरिजीत सिंह गाना गाने जा रहे होते हैं तभी वो सुशांत को मिस करते हुए कहते हैं कि, 'Eveytime Whenever Sing This Song I Remember Him'. ये सुनते ही लोग और भी ज्‍यादा इमोशनल हो जाते हैं।

End of Feed