Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल टीचर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह रील सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @dharma_kalisetti नामक अकाउंट से पोस्ट की गई है। वीडियो में वह छोटे बच्चों को हफ्ते के दिनों के नाम बड़े ही मजेदार तरीके से सिखाते नजर आते हैं। पढ़ाई को गाने और एक्टिंग से जोड़ने का उनका तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में टीचर बच्चों को “One Finger One Finger” गिनती अपने अंदाज में सिखाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि यह गिनती बच्चों का एक बहुत ही लोकप्रिय एक्शन राइम है। इसे खास तौर पर छोटे बच्चों को मजे-मजे में सीखाने के लिए बनाया गया है। इस राइम से बच्चे गिनती करना, उंगलियों की मूवमेंट और अलग-अलग चीजों की नकल करना सीखते हैं।
यह राइम आमतौर पर लाइन से शुरू होता है –
“One finger, one finger, turn turn turn…”
पहले भी हुए हैं वीडियो वायरल
क्लासरूम में टीचर सामने खड़े होते हैं और बच्चे आमने-सामने की दो लाइन में जमीन पर पूरे उत्साह के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं। टीचर हर काउंटिंग को गाकर बोलते हैं। बच्चे उसी की एक्टिंग करते हुए पीछे-पीछे बोलते हैं। बता दें हाल ही में इसी टीचर का दिन के नाम को गाकर बोलने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लाखों लोगों ने देखा। अब एक बार फिर से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पुरानी वीडियो में बच्चे Sunday के लिए अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर सूरज का इशारा करते हुए कहते हैं, “Sun Sun Sunday।” इससे उन्हें सन यानी सूरज से जोड़कर दिन याद रहता है। Monday पर बच्चे छाती पर हाथ रखकर “Mon Mon Monday” बोलते हैं, जैसे दिल की धड़कन महसूस कर रहे हों। Tuesday के लिए बच्चे उंगलियों से दो दिखाते हुए “Two Two Tuesday” गाते हैं।
इसके बाद Wednesday, Thursday, Friday और Saturday के लिए भी इसी तरह अलग-अलग मजेदार मूवमेंट और शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। पूरी क्लास एक साथ गाती है, हाथ-पैर हिलाती है और मुस्कुराते हुए सीखती है। टीचर बच्चों को लीड करते हैं और उनकी एनर्जी देखकर बच्चे और ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। यह तरीका इसलिए खास है क्योंकि बच्चे सिर्फ किताब से रटते नहीं हैं, बल्कि खेल-खेल में सीखते हैं। वीडियो देखकर साफ लगता है कि क्लासरूम का माहौल खुश और सकारात्मक है। सोशल मीडिया पर लोग टीचर की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर हर स्कूल में ऐसे शिक्षक हों तो बच्चों को पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
