वायरल न्यूज़

Viral Video: जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान के बीच भारतीय सेना ने बचाईं दो जिंदगियां, भावुक कर रहा वायरल वीडियो

Viral Video: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना ने एक 26 साल की गर्भवती महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। खराब मौसम और बर्फीले रास्तों के बावजूद जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

Image

बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने बचाया, देखें वीडियो (फोटो:Instagram/timesnownavbharat)

Viral Video: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तंगधार इलाके का है, जहां 10 फरवरी को भारी बर्फबारी हो रही थी। चारों तरफ मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई थी, तेज हवा चल रही थी और रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके थे। ऐसे मुश्किल हालात में भी भारतीय सेना के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक 26 साल की गर्भवती महिला बर्फ में फंसी हुई थी। ज्यादा बर्फ और खराब मौसम के कारण वहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल था।

कहीं फिसलन है तो कहीं घुटनों तक जमा बर्फ

महिला की हालत भी कमजोर थी और उसे तुरंत मदद की जरूरत थी। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान बर्फीली पहाड़ियों पर धीरे-धीरे चलते हुए आगे बढ़ते हैं। कहीं फिसलन है तो कहीं घुटनों तक बर्फ जमा है, लेकिन फिर भी वे हिम्मत नहीं हारते। जवान महिला को सहारा देते हैं, उसे सावधानी से उठाते हैं और सुरक्षित रास्ते से बाहर निकालते हैं। कोई उसका हाथ पकड़ता है, तो कोई पीछे से संभालता है ताकि उसे कोई नुकसान न हो। काफी मेहनत के बाद महिला को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया जाता है, जहां आगे के इलाज की व्यवस्था की जाती है।

सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कर रहे तारीफ

महिला के चेहरे पर राहत साफ दिखाई देती है। यह दृश्य देखकर हर किसी का दिल भर आता है। यह वीडियो करीब 54 सेकंड का है, लेकिन इसमें भारतीय सेना की बहादुरी, मेहनत और मानवता साफ नजर आती है। यह साबित करता है कि भारतीय सेना सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की जान बचाने के लिए भी हर हाल में तैयार रहती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं और सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। सच में, ऐसे काम पूरे देश को गर्व महसूस कराते हैं। बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर timesnownavbharat अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब खूब देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article