VIDEO: चालान काटा तो पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा शख्स, चुपचाप देखते रहे अफसर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2025, 01:54 PM IST

Viral Video Today: ट्रैफिक पुलिस ने शख्स का 2000 रुपये का चालान काट दिया। इससे शख्स नाराज हो गया और पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स पुलिस की पूरी टीम के सामने ही बाइक स्टंट करता हुआ नजर आता है। रोड किनारे खड़े पुलिस कर्मचारी सिर्फ स्टंट करते हुए देखते हुए नजर आते हैं।

2000 रुपये का चालान कटा

स्टंट करते हुए शख्स का वीडियो एक एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस ने शख्स का 2000 रुपये का चालान काट दिया। इससे शख्स नाराज हो गया और पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगा। बरहाल स्टंट करने वाले शख्स की इस हरकत ने ना केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाला।

End of Feed