Video: जिम के अंदर ये क्या कर रही हैं महिलाएं, देखकर यूजर्स बोले- सेट हो रही है पूरे मर्द समाज की फील्डिंग

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि सभी महिलाएं लाल रंग के ड्रेस में सजी दिखाई दे रही हैं। इसी लाल रंग के ड्रेस में सजकर सभी महिलाएं जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

Viral Video: आजकल युवाओं के बीच बॉडी बनाने का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी अब जिम में नजर आ जाती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं जो बिजी होने के कारण चाहकर भी जिम नहीं जा पाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कितना भी बिजी हों तब भी जिम जाने का टाइम निकाल ही लेते हैं। आपने जिम में शादीशुदा मर्दों को तो देखा होगा, लेकिन शायद ही आपने कभी शादीशुदा महिलाओं को जिम करते देखा होगा।

Women Gym Video

जिम करती नजर आईं महिलाएं (एक्स)

वीडियो देखकर आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो किसी जिम के अंदर से सामने आया है। इस वीडियो में सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही हैं। आपको वीडियो में एक भी मर्द जिम के अंदर नहीं दिखेगा। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिख रही सारी महिलाएं अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज तो कर ही रही हैं। इसके साथ ही एक भी महिला जिम कॉस्ट्यूम में नहीं दिख रही है, बल्कि भारतीय परिधान में ही जिम करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

End of Feed