Bhabhi Dance Video: जब किसी लड़के की शादी होती है तो उसके घर में मौजूद सारे लोग जमकर एंजॉय करते हैं। शादी के मौके पर डांस परफॉर्मेंस होते हैं, तरह-तरह के इवेंट होते हैं। वहीं मेहंदी से लेकर बारात तक खूब एंजॉयमेंट चलता है। सोशल मीडिया पर शादियों के दौरान डांस के हजारों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इन दिनों शादी में डांस का एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह डांस वीडियो एक भाभी का है, जो अपने देवर की शादी में अपनी डांस परफॉर्मेस से आग लगाती नजर आ रही हैं।
भाभी का डांस (इंस्टाग्राम- mumbaidancers)
ये भी पढ़ें- समुद्र के बीचों-बीच है दुनिया का सबसे खतरनाक हिंदू मंदिर, क्या सच में 600 साल से सांप करते हैं रखवाली
देवर की शादी में भाभी का डांस
वायरल वीडियो लोगों के सामने आया तो हर कोई भाभी के डांस का कायल हो गया। वैसे भी किसी भाभी के लिए देवर की शादी का दिन सबसे अच्छा होता है। इस दौरान भाभियां जमकर एंजॉय करती हैं और अपने डांस से सबका मन मोह लेती हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि भाभी अपने देवर की शादी में ऐसा रंग जमाती हैं कि वहां मौजूद मेहमान बस भाभी को ही देखते रह जाते हैं। आप देख सकते हैं कि डांस के दौरान भाभी के न सिर्फ स्टेप्स कमाल के थे, बल्कि उनके एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत लेते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि भाभी ग्रे कलर के खूबसूरत लहंगे में फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ के गाने पर जबरदस्त डांस करती हैं। इस दौरान भाभी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। भाभी के डांस का यह वीडियो mumbaidancers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों को भाभी का डांस परफॉर्मेंस बेहद जबरदस्त लग रहा है।
