Viral Video: रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर सौरभ सिंग शेखावत की 80 साल की मां ने अपने जन्मदिन पर कमाल कर डाला। उन्होंने अपने 80वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। उन्होंने अपना 80वां बर्थडे कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया, जैसा आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की 80 साल की मां ने अपने जन्मदिन पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की।
80 साल की दादी का कमाल (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: ये कार है इतनी बड़ी, इसकी टायर के नीचे खड़ा हो सकता है इंसान, Video देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
80 साल की महिला का कमाल
रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की 80 साल की मां डॉक्टर श्रद्धा चौहान 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉ. चौहान को सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस तथा स्पाइनल डिस्क जैसी बीमारियां थीं। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा कारनामा कर दिखाया। उनके इस वीडियो को @skyhighindia ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। देखें वीडियो-
बता दें कि डॉक्टर श्रद्धा चौहान ने यह स्काईडाइव हरियाणा के नारनौल एयरस्ट्रिप पर किया। यह देश का इकलौता सर्टिफाइड सिविल ड्रॉप जोन है। इस दौरान उनके बेटे सौरभ सिंह शेखावत ने उनकी मदद की। आप देख सकते हैं कि उनके बेटे स्काईडाइव से पहले अपनी मां की मदद कर रहे हैं।वहीं छलांग लगाने के बाद डॉ. चौहान ने कहा, 'उनके दिल में हमेशा आसमान में उड़ने की इच्छा थी, जो आज उनके बेटे ने पूरी कर दी। यह उनके लिए गर्व का क्षण है।'
