Viral News: अजगरों के साथ योग! यहां लोग जिंदा सांपों के बीच कर रहे एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेंड देख उड़ जाएंगे होश

पोर्टलैंड (viral news) में इन दिनों एक अनोखा वेलनेस ट्रेंड वायरल (Social Media Viral Trend) हो रहा है जिसे सांप योग (Yoga with Pythons) कहा जा रहा है। इसमें लोग योग करते समय असली अजगरों के साथ स्ट्रेचिंग करते हैं। यह सुनने में डरावना लग सकता है, लेकिन क्लास का माहौल काफी शांत और सुरक्षित रखा जाता है।

पोर्टलैंड शहर (Viral News) अपने अजीब लेकिन दिलचस्प वेलनेस ट्रेंड्स के लिए जाना जाता है। कभी ठंडे पानी में डुबकी, कभी साउंड बाथ और अब एक नया ट्रेंड सामने आया है। सांप योग (Snake Yoga)। इसमें लोग योग करते समय असली सांपों के साथ स्ट्रेचिंग करते हैं। सुनने में यह डरावना लग सकता है, लेकिन असल में यह अनुभव काफी शांत और सुरक्षित होता है। सांप योग क्लास एकदम आरामदायक माहौल में होती है।

viral news

यहां पर जिंदा सांपों के साथ सेहत बना रहे लोग (फोटो: iStock)

सुरक्षा का रखा जाता है खास ध्यान

लोग पहले से पहुंचकर जूते उतारते हैं, मैट बिछाते हैं और धीरे-धीरे बैठ जाते हैं। फिर प्रशिक्षित हैंडलर सुरक्षित बॉक्स से सांपों को बाहर निकालते हैं। ये कोई खतरनाक सांप नहीं होते, बल्कि बॉल पाइथन (Yoga with Pythons) और कार्पेट पाइथन जैसे शांत स्वभाव वाले सांप होते हैं। क्लास शुरू होने से पहले सभी को बताया जाता है कि कौन-कौन से सांप आए हैं, जिससे लोगों का डर कम हो जाता है। योग बहुत आसान होता है, ज्यादा मुश्किल पोज नहीं कराए जाते। ध्यान खिंचाव और सांस पर रहता है। सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है।

End of Feed