Viral News: पांच बार गोली लगने के 9 साल बाद हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन खुद हार गई जिंदगी की रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:16 PM IST

Viral News: हथिनी ने एक बच्चे को जन्म तो दे दिया लेकिन खुद जिंदगी की रेस हार गई। यह मामला सामने आने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। इस हथिनी का नाम 'मानसून' था जो अफ्रीकन हथिनी (African Elephant) है। हथिनी की मौत केन्या में हुई है। हथिनी ने अपने जीवन में सभी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हथिनी को मारी गई थी 5 बार गोली
  • गोली लगने के 9 साल बाद दिया बच्चे को जन्म
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई मार्मिक कहानी

Viral News: आज हम आपको एक ऐसी हथिनी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप रो देंगे। इस हथिनी को शिकारियों ने 9 साल पहले पांच गोली मारी थी। इसके बाद से वह बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी। हालांकि, अब हथिनी ने एक बच्चे को जन्म तो दे दिया लेकिन खुद जिंदगी की रेस हार गई। यह मामला सामने आने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। इस हथिनी का नाम 'मानसून' था जो अफ्रीकन हथिनी (African Elephant) है। हथिनी की मौत केन्या में हुई है।

elephant

हथिनी की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Conservation) के अधिकारियों ने बताया कि 'मानसून' नाम की हथिनी ने अपने जीवन में सभी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। हालांकि, अंत में वह सूखे को नहीं झेल सकी और जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि केन्या का उत्तरी हिस्सा इन दिनों पिछले 40 साल के सबसे भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। सूखे के चलते जानवरों को खाना और पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मानसून हथिनी कई बार बेहोश पड़ी मिली। अंत में पशु चिकित्सकों ने उसे एक इंजेक्शन देकर 'हमेशा के लिए चैन की नींद' सुला दिया।

End of Feed