ऐसे खाने से भगवान बचाए ! आइस्‍क्रीम में उंगली के बाद अब चिप्‍स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक, फोटो वायरल

Dead Frog in Chips Packet: खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी बी परमार ने बताया कि, 'जैस्मीन पटेल नाम की एक युवती ने हमें सूचना दी कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में एक मृत मेंढक मिला है। हम कल रात उस दुकान पर गए, जहां से इसे खरीदा गया था।

Dead Frog in Chips Packet: इंटरनेट पर इन दिनों कई मामले ऐसे आ रहे हैं जिसमें फूड आइटम्‍स में कोई न कोई गड़बड़ी पाई जा रही है। एक ऐसे ही मामले ने इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, जामनगर के एक ग्राहक को चिप्‍स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला जिसके बाद मामला गर्मा गया। आलू के चिप्स (पोटैटो वेफर्स) के एक पैकेट में कथित तौर पर मृत मेंढक पाए जाने के बाद बुधवार को जामनगर नगर निगम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुंबई के एक निवासी द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली का टुकड़ा मिलने के दावे के कुछ दिनों बाद यह शिकायत आई है। जामनगर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत आलू के चिप्स के पैकेट के उत्पादन बैच के नमूने एकत्र किए जाएंगे।

चिप्‍स के पैकेट में मिला मेंढक।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी बी परमार ने बताया कि, 'जैस्मीन पटेल नाम की एक युवती ने हमें सूचना दी कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में एक मृत मेंढक मिला है। हम कल रात उस दुकान पर गए, जहां से इसे खरीदा गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वास्तव में यह एक मरा हुआ मेंढक था, जो सड़ी हुई अवस्था में था।' उन्होंने कहा, 'नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार, हम जांच के लिए आलू के चिप्स के पैकेटों के इस बैच के नमूने एकत्र करेंगे।'

End of Feed