Viral Video: रेस्टोरेंट में टिश्यू पेपर फेंक रहे थे बच्चे, स्टाफ ने टोका तो भड़क गए माता-पिता, खूब मचाया हंगामा

एक रेस्टोरेंट में बच्चों के व्यवहार को लेकर शुरू हुआ विवाद CCTV में कैद हो गया। रेस्टोरेंट ने इस दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्टाफ से बदसलूकी का आरोप लगाया है।

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाता है लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने माता-पिता की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। मामला वियतनाम के एक भारतीय रेस्टोरेंट का है, जहां बच्चों के अभद्र व्यवहार को लेकर शुरू हुई छोटी-सी बात ने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया। पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Vietnam restaurant Bombay Bites viral video incident

रेस्टोरेंट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल (X/@MihirkJha)

आखिर हुआ क्या था?

जानकारी के मुताबिक, वियतनाम में स्थित बॉम्बे बाइट्स (Bombay Bites) नाम के भारतीय रेस्टोरेंट में एक परिवार खाना खाने आया था। उनके बच्चे डाइनिंग एरिया में टिश्यू पेपर और दूसरी चीजें इधर-उधर फेंक रहे थे, जिससे वहां बैठे दूसरे ग्राहकों को भी परेशानी हो रही थी। रेस्टोरेट के स्टाफ ने जब इस बात को लेकर उन बच्चों को टोका तो उन बच्चों के माता-पिता उस स्टाफ पर भड़क गए। हांलाकि स्टाफ ने बहुत ही विनम्र तरीके से उन माता-पिता से कहा था कि वे अपने बच्चों को ऐसा करने से रोकें, ताकि सभी लोग आराम से खाना खा सकें।

End of Feed