Video: धरती पर यहां दिखा स्वर्ग का नजारा, इस वीडियो को देखने के बाद आप यकीनन खो जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 08:30 AM IST

Viral Video: 'चेरी ब्लॉसम' जापान में 'सकूरा' के नाम से फेमस है। इस वीडियो में आपको चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यह आपके मन को मोह लेगा। यह इतना खूबसूरत है कि मानो यहीं स्वर्ग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो वायरल
  • जापान में दिखा स्वर्ग का नजारा
  • ऐसा लगता है यहीं स्वर्ग है

Viral Video: बसंत का मौसम आते ही प्रकृति खुशनुमा हो जाती है। जापान में बसंत का मौसम बहुत ही खास होता है। मार्च-अप्रैल के महीने में यहां चारों तरफ 'चेरी ब्लॉसम' का आकर्षण फैल जाता है। जापान चेरी ब्लॉसम फूलों के लिए मशहूर है। बसंत का मौसम आते ही जापान का क्योटो शहर किसी स्वर्ग की तरह लगने लगता है। चारों तरफ चेरी ब्लॉसम के फूल ही फूल नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप खो जाएंगे।

swarg

धरती पर स्वर्ग (ट्विटर)

वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल

End of Feed