VIDEO: सोफे को धोकर सूखने के लिए बाहर छोड़ा था, कचरा समझकर ले गए सफाईकर्मी

लोग फर्नीचर या सामान साफ करके बाहर रख देते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपको वह सामान बाद में वापस मिले। कई बार उस चीज को कचरे वाले कूड़ा समझकर उठा ले जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस वायरल वीडियो में दिख रही महिला के साथ, जिसने अपने सोफे को साफ कर घर के बाहर सूखने के लिए छोड़ा था, लेकिन कचरे वाले उस सोफे को कूड़ा समझकर ले गए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने सोफे को अच्छे से धोया और उसे सूखने के लिए घर के बाहर धूप में सड़क किनारे रख दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में कचरा उठाने वाले सफाईकर्मी आए और उस सोफे को कचरा समझकर उसे कचरे वाली गाड़ी में डाल दिया और वहां से चले गए।

कचरा समझ सोफे को ले गए सफाईकर्मी

कचरा समझ सोफे को ले गए सफाईकर्मी (X/@gharkekalesh)

सोफा सूखने के लिए छोड़ा था घर के बाहर

यह पूरा मजेदार वाकया घर के पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला काफी मेहनत से सोफे को पानी से साफ कर रही है। साबुन-पानी और ब्रश रगड़-रगड़कर वह सारे दाग-धब्बे मिटा रही है। इतना सब करने के बाद वह उसे धूप में अच्छे से सूखने के लिए बाहर रख देती है। सोफे को सूखने के लिए छोड़कर महिला वापस अपने घर के अंदर चली जाती है। इसके बाद ठीक उसी समय कचरा उठाने वाली गाड़ी वहां पर आ जाती है।

End of Feed