Video: ट्रेन की खिड़की से ऐसे ही मोबाइल छीन ले जाते हैं चोर! रेलवे पुलिसकर्मी ने महिला यात्री को दिया जरूरी सबक

Viral Video: आप देख सकते हैं कि एक महिला यात्री ट्रेन की खिड़की वाली सीट पर बैठी है। वह अपने फोन में इतनी मगन है कि उसे आस-पास का कुछ अता-पता नहीं है। इसी बीच एक रेलवे पुलिस अधिकारी महिला यात्री को सबक देने के लिए उसके पास पहुंच जाते हैं।

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन की खिड़की से चोर यात्रियों के सामान छीन ले जाते हैं। आजकल मोबाइल छीनने की घटना काफी बढ़ी है। दरअसल, जो यात्री खिड़की पर बैठे होते हैं, वो फोन चलाने में इतने तल्लीन होते हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि खिड़की से कोई चोर उनका फोन छीनकर भी जा सकता है। हालांकि, जब उनके साथ ऐसी घटना घट जाती है तो पछताने के सिवा कुछ बचता नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रेलवे पुलिसकर्मी एक महिला यात्री को जरूरी सबक देता दिख रहा है।

Train Video

रेलवे अधिकारी ने महिला यात्री को दिया सबक (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

End of Feed