सुपर स्टार हो तो ऐसा! स्कूटी से राशन लेने आए पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह, आंटी से बोले- क्या हाल-चाल काकी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 25, 2023, 01:17 PM IST

Arijit Singh Video: एक-दो गाने हिट होने के बाद सिंगर्स अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते हैं। दूसरी तरफ अरिजीत सिंह इतने बड़े सिंगर होने के बाद भी स्कूटी से घूमते नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह ने अपने मोहल्ले के लोगों का अभिवादन करते और हाल-चाल पूछते नजर आए।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरिजीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • अरिजीत सिंह स्कूटी पर घूमते आए नजर
  • मोहल्ले की आंटी से पूछते दिखे हाल-चाल

Arijit Singh Video: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। न सिर्फ भारत ही बल्कि विदेश में भी लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। इन दिनों वह भारत के सबसे बड़े सिंगर में से एक हैं। इसके बाद भी उनके भीतर स्टार जैसा कोई एटीट्यूड नहीं है।वह बेहद सौम्य और प्यारे व्यक्तित्व के इंसान हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अरिजीत सिंह स्कूटी से राशन लेने पहुंचे।

arijit singh

अरिजीत सिंह का वीडियो (इंस्टाग्राम)

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने कारनामे से जीता दिल

हालांकि, यह वीडियो कुछ पुराना है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो गए। आपने देखा होगा कि एक-दो गाने हिट होने के बाद सिंगर्स अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते हैं। दूसरी तरफ अरिजीत सिंह इतने बड़े सिंगर होने के बाद भी स्कूटी से घूमते नजर आ रहे हैं। इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बाद भी अरिजीत सिंह राशन लेने के लिए स्कूटी से दुकान पहुंंचे और मोहल्ले के लोगों का हाल-चाल लेते नजर आए। देखें वीडियो-

End of Feed