Video: तरबूज को गर्म तेल में डीप फ्राई करने लगा शख्स, फिर चौकाने वाला रिजल्ट आया सामने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 7, 2023, 05:55 PM IST

Watermelon Fry Video: एक शख्स तरबूज को खौलते तेल में डालकर उसे डीप फ्राई करता है। इसके बाद तरबूज बाहर निकालकर उसे चाकू से काटकर खाने लगता है। यह देखकर यूजर्स सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तरबूज को डीप फ्राई करता है शख्स
  • डीप फ्राई कर तरबूज खाने लगता है शख्स
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं लोग

Watermelon Fry Video: गर्मी में सबसे ज्यादा लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। तरबूज स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, इसके साथ ही यह शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है। तरबूज को लोग चाकू से काटकर ही खाते हैं। इसी बीच तरबूज का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में एक शख्स ने पहले तो तरबूज को डीप फ्राई किया। इसके बाद उसका जो रिजल्ट सामने आया। उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

water melon

तरबूज का वीडियो (ट्विटर)

तरबूज फ्राई कर मजे से खाता है शख्स

आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक शख्स बड़ा सा तरबूज लेकर आता है। इसके बाद तरबूज में दो-दो डंडियां लगाता है। इससे तरबूज पकड़ने लायक हो जाता है। फिर वह एक पेस्ट में तरबूज को डुबो देता है। इससे वह पेस्ट तरबूज के चारों तरफ चिपक जाता है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि पेस्ट किस चीज का था, लेकिन देखने पर वह पेस्ट बेसन का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद शख्स तरबूज को खौलते तेल में डाल देता है। खौलते तेल में डालकर शख्स तरबूज को डीप फ्राई करता है। देखें वीडियो-

End of Feed