Papa Ki Pari Ka Video: आज के जेनरेशन की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। वह हर जगह पर लड़कों से एक कदम आगे हैं। सोशल मीडिया और रील्स बनाने के मामले में तो वह लड़कों से कई गुना आगे हैं। आज की लड़कियां बाइक पर भी स्टंटबाजी करती दिखाई दे जाती हैं। हालांकि, लड़कों की तरह ही कई बार इस चक्कर में वह दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बीच सड़क पर बहुत ही गंदे तरीके से बाइक चलाती दिख रही है।
पापा की परी (इंस्टाग्राम)
बाइक लहराते हुए निकल रही थी लड़की
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बाइक को चला नहीं रही है, बल्कि वह बाइक को तेज रफ्तार में लहराती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि बाइक की स्पीड भी काफी ज्यादा है। लड़की जिस तरह बाइक को लहराती नजर आ रही थी, लोगों को लग ही रहा था कि वह सड़क पर कोई न कोई एक्सीडेंट करके मानेगी। आप देख सकते हैं कि वह इसी तरह बाइक को लहराते निकल रही थी, तभी बगल से गुजर रहा एक कपल एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है। कपल बहुत ही खतरनाक तरीके से सड़क पर गिरता है। देखें वीडियो-
वीडियो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के हेलमेट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की खतरनाक स्पीड में बाइक के साथ डांस करती नजर आ रही है। सड़क पर गाड़ियों का अंबार लगा है। इसके बावजूद लड़की मदमस्त होकर बाइक चलाती नजर आ रही है। इसी क्रम में वह बगल से गुजर रहे एक कपल को टक्कर मार देती है। इससे कपल बीच सड़क पर नीचे गिर जाता है। आप देख सकते हैं कि कपल जिस तरह सड़क पर गिरता है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कपल बुरी तरह से घायल हो गया होगा।
