Video: बीच नदी में रील्स बनाने पहुंची थी 'पापा की परी', एक ही झटके में खो दी अपनी बेशकीमती चीज!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 7, 2023, 12:06 PM IST

Papa Ki Pari Video: आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपनी शर्ट की पॉकेट पर अपना महंगा स्मार्टफोन रखा होता है। आखिरी बार जब लड़की नीचे झुकती है और नदी से पानी उठाकर अपने चेहरे पर लगाती है तभी उसका फोन पानी में गिर जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पापा की परी का एक और वीडियो
  • रील्स बनाने के चक्कर में करा बैठी नुकसान
  • नदी में गिरा बैठती है अपना महंगा फोन

Papa Ki Pari Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की नदी के बीचों-बीच रील्स बनाने पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आपकी एक बार के लिए हंसी छूट जाएगी। दरअसल, रील्स बनाने के चक्कर में लड़की अपना नुकसान करा बैठती है।

girl

पापा की परी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि लड़की नदी के बीच में स्थित एक पत्थर के टीले पर खड़े होकर रील्स बना रही होती है। उसका कोई दोस्त वीडियो शूट कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि लड़की नीचे झुककर बार-बार अपने हाथों से नदी का पानी उठा रही थी और अपने मुंह पर लगा रही थी। वह बार-बार ऐसा करती है। आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपनी शर्ट की पॉकेट पर अपना महंगा स्मार्टफोन रखा होता है। आखिरी बार जब लड़की नीचे झुकती है और नदी से पानी उठाकर अपने चेहरे पर लगाती है तभी उसका फोन पानी में गिर जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed