VIDEO: ये है दुनिया की सबसे बड़ी कलर पेंसिल, तीन मंजीले इमारत बराबर इसकी लंबाई, गिनीज बुक में बनाई जगह

एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी कलर्ड पेंसिल बनाई। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बचपन में आपने रंग भरने के लिए रंगीन पेंसिल का इस्तेमाल जरूर किया होगा। छोटी-सी पेंसिल से बच्चे कागज पर खूबसूरत तस्वीरें बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक रंगीन पेंसिल इतनी लंबी हो सकती है कि उसके सामने तीन मंजीला बिल्डिंग भी छोटी पड़ जाए। अगर नहीं, तो अब सोच लीजिए, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी रंगीन पेंसिल बनाकर एक कंपनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी इस कलर्ड पेंसिल के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Video Of Worlds largest coloured pencil Guinness world record thailand

दुनिया की सबसे बड़ी कलर्ड पेंसिल (सांकेतिक तस्वीर/AI Generated Image)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

34 फीट से ज्यादा लंबी है यह पेंसिल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी रंगीन पेंसिल की लंबाई 10.53 मीटर (34 फीट 6 इंच) है। इसकी चौड़ाई लगभग 0.50 मीटर यानी 19 इंच है। इस विशाल पेंसिल को थाईलैंड की कंपनी DHA सियामवाला लिमिटेड (DHA Siamwalla Ltd.) ने बनाया है। यह रिकॉर्ड 28 मई 2026 को थाईलैंड के अयुत्थया में बनाया गया था। आमतौर पर जिस रंगीन पेंसिल को हम हाथ में पकड़कर कागज पर रंग भरते हैं, उसके मुकाबले यह पेंसिल किसी पहाड़ जैसे है।

End of Feed