चौकीदार बना रोबोट! जंगली सूअरों के झुंड को खदेड़ कर भगाया, Video देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां देखा जा रहा है कि एक AI रोबोट जंगली सूअरों के झुंड को खदेड़ते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक AI रोबोट जंगली सूअरों के झुंड को खदेड़ते हुए नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो पोलैंड का बताया जा रहा है। वीडियो में इस AI तकनीक को देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।

Video Of A Humanoid Robot Who chasing the wild boars

सूअरों के झुंड को खदेड़ता रोबोट (X/@edwardwarchocki)

सूअरों को खदेड़ते देखा गया रोबोट

वीडियो में आप देख सकते है कि एक ह्यूमनॉयड AI रोबोट जंगली सूअरों (wild boars) के पूरे झुंड को पार्किंग लॉट और आसपास के इलाके से खदेड़ते हुए दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूअरों का झुंड उस AI रोबोट के डर से भाग रहा है और उनके पीछे-पीछे AI रोबोट तेजी से दौड़ते हुए उन्हें खदेड़कर भगा रहा है। रोबोट को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह सूअरों को भगाते हुए कह रहा हो कि, “अब मत आना।”

End of Feed