पानी में क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल, 18 नंबर की जर्सी में 'विराट' ने लिया शानदार कैच

Viral Video: सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच खेलने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पर ये क्रिकेट मैच वह जमीन पर नहीं बल्कि पानी में खेल रहे हैं।

Cricket Match Video Viral: आपमें से हर किसी ने जमीन पर खेले जा रहे क्रिकेट मैच को जरूर देखा होगा। पर शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने किसी तालाब या नदी में हो रहे क्रिकेट मैच को देखा हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पर ये क्रिकेट मैच वह जमीन पर नहीं बल्कि पानी में खेल रहे हैं। हालांकि जो शख्स बैटिंग कर रहा है वो जरूर किसी सीमेंट के बने पिलर के पास खड़ा है तो वहीं पर बॉलर भी जमीन पर से ही बॉलिंग कर रहा है। पर विकेट कीपर और फील्डर्स सब पानी में ही खड़े हैं।

End of Feed