VIDEO: जब जंगल में रीक्रिएट हुआ ‘The Lion King’, रियल लाइफ सिम्बा मोमेंट ने जीता पूरे इंटरनेट का दिल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों को एनिमेटेड फिल्म 'द लॉयन किंग' का सिम्बा वाला सीन याद आ गया।

कई बार प्रकृति ऐसे नजारे दिखा देती है, जो फिल्मों से भी ज्यादा शानदार लगते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी ने बिल्कुल फिल्म The Lion King के ‘सिम्बा मोमेंट’ जैसा सीन बना दिया। यह वीडियो एक पाकिस्तानी महिला रूबाब इबाद ने रिकॉर्ड किया, जब वह वेस्ट मिडलैंड सफारी पार्क (West Midlands Safari Park) घूमने गई थीं। वहां उन्होंने एक ऐसा नजारा देखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Video of real-life Lion King moment as lioness recreates iconic scene

जंगल में दिखा यह अद्भुत नजारा (Instagram/@spoonfullofsaas)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें

रियल लाइफ लायन किंग मोमेंट

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शेरनी धीरे-धीरे एक ऊंची चट्टान पर चढ़ती नजर आती है। वह बहुत ही शांती से ऊपर जाती है। जैसे ही वह चट्टान के किनारे पहुंचती है, वह रुककर दूर तक देखने लगती है। उसकी यह पोज बिल्कुल वैसी ही लगती है, जैसे Simba और Nala के सीन में दिखाया जाता है। सूरज की रोशनी, ऊंची चट्टान और शेरनी का अंदाज, सब कुछ मिलकर इस पल को एकदम फिल्मी बना देता है। ऐसा लगता है जैसे कोई मूवी का सीन असल जिंदगी में सामने आ गया हो।

End of Feed