पहले लगा शख्स के पीछे पड़ी है भैंस, कुछ देर बाद समझ आई सच्चाई, Video ने जीता पूरे इंटरनेट का दिल

इंसान और जानवरों के बीच का रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे रिश्ते देखने को मिलते हैं। हाल में एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें एक शख्स और भैंस के बीच की कमाल की बॉन्डिंग देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देख पहली नजर में लोग गच्चा खा जाते हैं। लोग वीडियो के बारे में सोचते कुछ और हैं मगर असल में वीडियो में होता कुछ और ही है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक शख्स और भैंस की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

शख्स के पीछे पड़ी भैंस

शख्स के पीछे पड़ी भैंस (Instagram/@md_royal_teams)

ये भी पढ़ें:

वीडियो में शख्स के पीछे भागते दिखी भैंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उम्रदराज शख्स के पीछे-पीछे एक भैंस दौड़ रही है। पहले तो देखकर यही लगता है कि शायद वह भैंस उस शख्स के पीछे उसे मारने के लिए दौड़ रही है लेकिन अगले ही पल कुछ देक बाद इस वीडियो की सच्चाई सामने आती है। दरअसल, वह भैंस उस शख्स को मारने नहीं बल्कि वह उसके साथ खेल रही थी। शख्स जहां भी दौड़ते-दौड़ते जाता है, वहां वह भैंस उसके पीछे-पीछे दौड़कर पहुंच जाती है। अंत में शख्स एक जगह पर ठहरता है और प्यार से उस भैंस को गले लगाकर उसे दुलार करने लगता है। तब जाकर लोगों को समझ आता है कि शख्स को मारने के लिए भैंस पीछे नहीं पड़ी थी। बल्कि शख्स उस भैंस के साथ खेल रहा था।

End of Feed