VIDEO: जिस ऑटो को चलाकर पिता ने पाला परिवार, बेटे ने उसी के रेप्लिका में बप्पा को किया विराजमान

मुंबई के तिलक नगर में राहुल वरिया ने गणपति बप्पा को ऑटो-रिक्शा की रेप्लिका में विराजमान किया। यह अनोखा सेटअप उनके दिवंगत पिता की मेहनत और ऑटो चलाकर कमाए जीवन को समर्पित है।

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर हर साल लोग अपने-अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। कोई बड़े पंडाल सजाता है, तो कोई घर को खूबसूरत तरीके से सजाकर भगवान गणेश को विराजमान करता है लेकिन इस बार मुबंई में तिलक नगर के रहने वाले राहुल वरिया ने बप्पा के स्वागत का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिलहाल इस झांकी का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

Video Of mumbai ganesh chaturthi auto rickshaw ganpati bappa

मुंबई में अनोखे गणपति पंडाल का वीडियो हुआ वायरल (X/@ANI)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पिता की मेहनत को याद कर बनाया अनोखा सेटअप

ANI के मुताबिक, राहुल ने भगवान गणेश की प्रतिमा को एक खूबसूरत और बारीकी से तैयार की गई ऑटो-रिक्शा की रेप्लिका में विराजमान किया है। यह सिर्फ सजावट का एक तरीका नहीं है, बल्कि उनके पिता को समर्पित एक भावुक श्रद्धांजलि भी है। वीडियो के कैप्शन में ANI ने बताया है कि राहुल के पिता कभी मुंबई आए थे और ऑटो-रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। उन्होंने मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया और शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। पिता के इसी संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए राहुल ने गणपति बप्पा के लिए ऑटो-रिक्शा की एक खास प्रतिकृति तैयार की।

End of Feed