50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, लड़के ने Video में दिखाया अपना एक्सपीरियंस

एक लड़के ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच देखने के लिए 50 हजार रुपए की टिकट खरीदी और उसने वीडियो में बताया कि उस टिकट पर क्या-क्या सुविधाएं उसे मैच के दौरान मिली।

इस वक्त IPL का खुमार पूरे भारत के लोगों में देखने को मिल रहा है। शाम होने के बाद मैच स्टार्ट होते ही देश में चारों तरफ IPL की ही चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया पर भी IPL मैच और चीयरलीडर्स के वीडियो चारों तरफ छाए रहते हैं। हाल में IPL से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के ने 50 हजार रुपए में खरीदे गए IPL मैच की टिकट में मिलने वाली उन सुविधाओं के बारे में बताया, जिनका अनुभव उसने खुद किया।

Video Of a boy Luxury Stadium Experience Goes Viral

लड़के ने वीडियो के जरिए शेयर किया अपना अनुभव (X/@beingsumit01)

ये भी पढ़ें:

लड़के ने 50 हजार रुपए में खरीदी IPL की टिकट

वायरल वीडियो में लड़के ने कैमरे में अपने इन सभी अनुभवों को कैद किया और उनके बारे में बताया। सबसे पहले तो लड़के ने अपनी IPL की 50 हजार वाली टिकट को दिखाते हुए कहा कि ये टिकट खुद उसके घर चलकर आई थी यानी टिकट को उसके घर डिलीवर किया गया था। आगे वीडियो में लड़का टिकट लेकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच देखने पहुंचता है। जहां उसे सीट VIP लाउंज में मिलती है। स्टेडियम में लड़के को VIP गेट से एन्ट्री मिलती है, जिसके बाद उसे एक पर्सनल असिस्टेंट भी मिलता है जो उसे उसके लाउंज तक ले जाता है। लड़का वीडियो में स्टेडियम के नजारे दिखाते हुए बताता है कि यहां मुझे अमीरों वाली फीलिंग आ रही थी क्योंकि यहां पर चारों तरफ अमीर ही अमीर लोग दिख रहे थे। आगे उसने कहा कि VIP लाउंज के बगल में Owners लाउंज भी था। जिसके अंदर एक से एक बड़े लोग बैठे हुए थे। ऐसे में उधर जाना नामुमकिन सा था।

End of Feed