असली हीरो ऐसे होते हैं! हाथियों को बचाने के लिए फॉरेस्ट गार्ड ने लगा दी जान की बाजी, Video की जमकर हो रही तारीफ

पश्चिम बंगाल में रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड को बचाने के लिए एक फॉरेस्ट रेंजर ने लाल रंग का कपड़ा लहराकर ट्रेन को अलर्ट किया, जिससे संभावित हादसा टल गया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। पश्चिम बंगाल से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है। यहां रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड को बचाने के लिए एक वन रक्षक ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उसने लाल कपड़ा लहराकर ट्रेन के लोको पायलट को खतरे का संकेत दिया। इसके बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हाथियों को सुरक्षित रास्ता पार करने का मौका मिला।

Video Of forest guard stops train to save a herd of elephants in west bengal

हाथियों को बचाने के लिए वन रक्षक ने रोकी ट्रेन (X/@ParveenKaswan)

हाथियों को बचाने के लिए वन रक्षक ने लहराया कपड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पश्चिम बंगाल के बागडोगरा-नक्सलबाड़ी रेल मार्ग की है। उस समय सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस इस रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार करने लगा। ट्रैक के पास मौजूद वन कर्मचारी आकाश केर्केटा की नजर हाथियों और आती हुई ट्रेन पर पड़ी। उन्हें समझ आ गया कि अगर समय रहते ट्रेन को सतर्क नहीं किया गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद उन्होंने लाल कपड़ा लहराकर लोको पायलट को संकेत देना शुरू कर दिया।

End of Feed