लड़कों को यूं ही नहीं कहा जाता घर का चिराग! मेहनत की कमाई से Delivery Boy ने परिवार के लिए खरीदा पहला टीवी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2026, 09:13 AM IST

डिलीवरी बॉय ने अपनी मेहनत की कमाई से पैसे बचाकर परिवार के लिए पहला टीवी खरीदा। परिवार को खुश करने की उसकी यह भावुक कहानी दिल जीत रही है।

पेशे से एक डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) ने अपनी मेहनत और परिवार के लिए प्यार की ऐसी मिसाल पेश की है, जो किसी का भी दिल छू सकती है। दिन-रात मेहनत करके घर चलाने वाले इस लड़के का एक छोटा सा सपना था। दरअसल, वह अपने परिवार के लिए पहला टीवी खरीदना चाहता था। इससे पहले आज तक उसके घर में टीवी नहीं था। उसकी कमाई बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन हर दिन डिलीवरी करने के बाद जो पैसे मिलते, उनमें से वह अपनी जरूरतों का खर्च निकालता और कुछ पैसे बचाकर रखता था। उसके लिए यह बचत सिर्फ पैसे जमा करना नहीं थी, बल्कि अपने परिवार के लिए एक खास तोहफा खरीदने की तैयारी थी।

Video Of delivery boy saved money bought first tv for his family

डिलीवरी बॉय ने अपने परिवार के लिए खरीदा पहला टीवी (X/@lakshaymehta08)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

घर पर पहली बार आई टीवी

लड़का चाहता था कि उसके परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर टीवी देखें, मनोरंजन करें और कुछ अच्छा समय साथ बिताएं। शायद किसी बड़े और महंगे सपने की तरह यह इच्छा नहीं थी, लेकिन उसके लिए इसका मतलब बहुत बड़ा था। कई दिनों और महीनों तक उसने लगातार मेहनत की। गर्मी हो, बारिश हो या थकान, वह अपना काम करता रहा। लोगों के घरों तक उनका पार्सल पहुंचाता रहा और अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाता रहा ताकि वह उस दिन को जल्द से जल्द ला सके, जब वह अपने घर में पहली बार टीवी लेकर पहुंचेगा। आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई। उसने अपनी बचत से परिवार के लिए टीवी खरीदा।

End of Feed