VIDEO: नोएडा में 80 लाख के 2-2 फ्लैट, लाखों की कमाई, फिर भी यह शख्स 12 घंटे चलाता है Uber, वजह जान आप भी ठोकेंगे सलाम

सोशल मीडिया पर एक Uber ड्राइवर की स्टोरी वायरल हो रही है। दावा है कि करीब 80 लाख के दो फ्लैट और हर महीने 80 हजार रुपये किराया आने के बाद भी वह रोजाना 12 घंटे उबर चलाता है।

Viral Video: आज के समय में अगर किसी के पास अच्छी संपत्ति हो और हर महीने बिना मेहनत के हजारों-लाखों रुपये किराए से मिलता हो, तो ज्यादातर लोग आराम की जिंदगी जीना पसंद करेंगे लेकिन दिल्ली के एक Uber ड्राइवर की कहानी इससे बिल्कुल अलग है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कहानी ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया है।

Delhi Uber driver video goes viral

इस Uber ड्राइवर की स्टोरी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल (Instagram/@aastha_this_side_)

लाखों की कमाई फिर भी क्यों कैब चलाने की जरूरत पड़ गई

इंस्टाग्राम पर आस्था सेठ नाम की महिला ने इस ड्राइवर की कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैब में सफर के दौरान उनकी ड्राइवर से करीब पांच मिनट बात हुई। इस छोटी-सी बातचीत में ड्राइवर ने अपनी जिंदगी के बारे में जो बताया, उसने उन्हें काफी भावुक कर दिया। ड्राइवर ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पहले वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार की फैक्ट्री में काम करता था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले साल उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

End of Feed