VIDEO: मछली नहीं, रोबोट है ये! चीन ने बनाया ऐसा बायोनिक फिश रोबोट, जो पानी के अंदर रखेगा नजर

मछली जैसी दिखने वाली यह कोई असली मछली नहीं, बल्कि चीन का बायोनिक फिश रोबोट है। जानिए कैसे यह पानी के अंदर तैरकर सोनार की मदद से रियल टाइम निगरानी करता है।

Viral Video: दुनिया में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और वैज्ञानिक अब ऐसे रोबोट बनाने में जुटे हैं, जो देखने और काम करने में बिल्कुल जीव-जंतुओं जैसे लगते हैं। इसी कड़ी में चीन ने एक ऐसा अनोखा रोबोट विकसित किया है, जिसे पहली नजर में देखने पर कोई भी असली मछली समझ सकता है। दरअसल, यह कोई साधारण मछली नहीं, बल्कि एक बायोनिक फिश रोबोट है। इसकी खासियत यह है कि यह पानी के अंदर बिल्कुल मछली की तरह तैर सकता है। इसका शरीर और तैरने का तरीका इस तरह डिजाइन किया गया है कि दूर से देखने पर यह किसी असली पानी वाले जीव से कम नहीं लगता।

Video Of china bionic fish robot underwater sonar technology

चीन ने बनाया पानी में तैरने वाली मछली (Times Now Navbharat)

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

फिलहाल इस मछली का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स उस रोबोटिक फिश का डेमो दिखा रहा है। वीडियो में वह रोबोटिक फिश किसी असली मछली की तरह ही नजर आ रहा है। मछली की तरह ही पानी में तैर भी रहा है। पानी से भरे टब में उस मछली को तैराकर दिखाया जा रहा है।

End of Feed