VIDEO: ईंट पर ईंट रखते-रखते बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शख्स ने सिर्फ 1 घंटे में खड़ी कर दी 1,065 ईंटों की बड़ी सी दीवार

एक शख्स ने सिर्फ 1 घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर 30 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। शख्स ने अपनी रफ्तार और हुनर से एक नया इतिहास रच दिया।

दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसे रिकॉर्ड अक्सर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के पन्नों में जुड़ जाते हैं। ऐसे ही एक नए रिकॉर्ड ने गिनीज के पन्नों में अपनी जगह बनाई है। जहां एक शख्स ने 1 घंटे के अंदर 1065 ईंटों की एक बड़ी सी दीवार खड़ी कर दी।

Video of charlie collison most bricks laid in one hour guinness world record

ब्रिटेन के रहने वाले चार्ली कॉलिसन नाम के एक राजमिस्त्री ने 1 घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर 30 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@GWR)

ब्रिटेन के इस राजमिस्त्री ने कर दिखाया कमाल

इस कारनामे को करने वाले शख्स का नाम चार्ली कॉलिसन (Charlie Collison) है और वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं। दरअसल, चार्ली ने सिर्फ एक घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चार्ली के इस कारनाम के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि चार्ली कॉलिसन पेशे से एक राजमिस्त्री (Bricklayer) हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और निर्माण कार्य से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

End of Feed