हाईटेंशन तार पर अटका लंगूर का बच्चा, छलांग लगाने की नहीं हो रही थी हिम्मत, मां ने निकाला मुसीबत से बाहर

मां की ममता की एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रही है, जहां एक हाईटेंशन तार पर फंसे लंगूर के बच्चे को उसकी मां ने अपनी जान की बाजी लगाकर बचा लिया।

मां की ममता हर जीव में देखी जाती है। चाहे वह जानवर हो या फिर इंसान, मां तो आखिर मां ही होती है जो अपनी संतान के लिए किसी भी मुसीबत से टकरा जाती है। हाल में ऐसी ही एक मां की ममता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिली, जहां अपने बच्चे को बचाने के लिए मां हाईटेंशन तार पर चढ़ गई और अपने बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाई।

हाईटेंशन तार पर फंसा लंगूर का बच्चा

हाईटेंशन तार पर फंसा लंगूर का बच्चा (X/@Thebestfigen)

हाईटेंशन तार पर फंसा लंगूर का बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लंगूर का बच्चा हाईटेंशन तार पर फंस गया है, जो बार-बार छलांग लगाकर तार के बगल वाले छत पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी इतनी हिम्मत नहीं हो रही कि वह छलांग लगा दे। हाईटेंशन तार के बगल वाले छत पर लंगूर के बच्चे का परिवार उसकी ओर देख रहा है और उसकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी मां सबकुछ छोड़ अपने बच्चे को उस मुसीबत से आजाद कराकर वापस लाने की फिराक में है।

End of Feed