सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों का अनुभव शेयर किया है। महिला ने भारत और अमेरिका की शॉपिंग स्टाइल की तुलना करते हुए कुछ इस बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।
भारत आई अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजार का लिया आनंद (Instagram/@iamkatiesharma)
ये भी पढ़ें:
महिला ने भारत के बाजार में शॉपिंग का लिया मजा
वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला ने बताया कि भारत के बाजार बिल्कुल अलग होते हैं। यहां हर जगह भीड़, शोर और रंग-बिरंगी चीजें देखने को मिलती हैं। सड़क किनारे दुकानदार, ताजी सब्जियां, मसाले, कपड़े और स्ट्रीट फूड सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाता है। यही चीज भारत के बाजारों को खास बनाती है। महिला ने अपने वीडियो में दिखाया कि कैसे वह गर्मी में बाजार घूमने गई, मोलभाव किया और स्ट्रीट फूड का मजा लिया। शॉपिंग के दौरान महिला ने दो तौलिए खरीदे और वहां मोलभाव करने की कोशिश भी की। साथ ही, उन्होंने पनीर ब्रेड पकोड़ा खाया, जो उसे काफी सस्ता लगा।अमेरिका और भारत दोनों की तुलना करते हुए महिला ने बताया अपना अनुभव
महिला के मुताबिक, भारत में शॉपिंग सिर्फ सामान खरीदने का काम नहीं है, बल्कि यह एक अच्छा-खासा अनुभव है। यहां लोगों से बातचीत होती है, हंसी-मजाक होता है और हर चीज में एक अलग ही एनर्जी होती है। वहीं अगर अमेरिका की बात करें, तो वहां की दुकानें ज्यादा शांत और काफी व्यवस्थित होती हैं। ज्यादातर स्टोर AC में होते हैं, जहां हर चीज पर फिक्स कीमत लिखी होती है। वहां मोलभाव नहीं होता और शॉपिंग ज्यादा जल्दी और आसान होती है। महिला ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि भारत के बाजार आपके हर एक सेंस को एक्टिव कर देते हैं। यहां रंग, खुशबू और आवाज सब कुछ महसूस किया जा सकता है, जबकि अमेरिका में सब कुछ एक जैसा और सिस्टमैटिक होता है। वीडियो के अंत में महिला ने कहा कि दोनों ही जगहें अपनी-अपनी तरह से अच्छी हैं। कोई बेहतर या खराब नहीं है, बस दोनों का अनुभव बिल्कुल अलग है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
